{"_id":"9966919b305d6e080c25055a32ecf683","slug":"accused-of-rape-arrested-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के दोनों आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 10 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटिया पड़ाव पुलिस ने गुरुवार सुबह आवास विकास में छापा मारकर छात्रा से बलात्कार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अभी पीड़िता का भी कलमबंद बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11वीं की एक छात्रा से मोहल्ले के ही बीटेक के छात्र सोनू चौहान ने अपने साथी कमल शर्मा के साथ मिलकर तिकोनिया स्थित एक होटल में दो दिनों तक बलात्कार किया था। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सोनू चौहान और कमल शर्मा के खिलाफ बलात्कार के अलावा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाबत महिला सेल की प्रभारी पीड़िता का बयान दर्ज कर चुकी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने के लिए सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत को नियुक्त किया था। चौकी प्रभारी ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को आवास विकास से गिरफ्तार कर लिया। अदालत के निर्देश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन