फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   accident

दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरे स्कूटी सवार

Fri, 05 Jun 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 05 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन

हैड़खान मंदिर से बर्थ-डे मनाकर बृहस्पतिवार शाम लौट रहे तीन युवकों की स्कूटी रौंशिला के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया है। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में स्कूटी के परखचे उड़ गए है। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


डहरिया निवासी उत्कृष्ट कुमार पुत्र सुरेश कुमार का बृहस्पतिवार को बर्थ-डे था। उत्कृष्ट अपना बर्थ-डे मनाने के लिए कुसुमखेड़ा निवासी दोस्त मनोज भोज (19) और पंकज लोहनी (20) को साथ लेकर स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर में दर्शन करने गया। लौटते समय तेज रफ्तार के चलते रौंशिला के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इस मार्ग पर पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही काफी ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मनोज और पंकज को मृत घोषित कर दिया। घायल उत्कृष्ट को परिजनों ने साईं अस्पताल में भर्ती कराया। उसके दोनों हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर काठगोदाम पुलिस भी मौके पर गई थी। मनोज भोज के पिता अमरनाथ भोज ने बताया कि वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के कोसी के रहने वाले हैं। हल्द्वानी में वह पंकज लोहनी के घर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह नया बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। मनोज उनका बड़ा बेटा था। उसने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की थी। वहीं, घटना के शिकार पंकज ने इंटर की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed