{"_id":"956319e426ef939d83ec9a83afe654e1","slug":"abortion-of-female-neighbors-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों की पिटाई से महिला का गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों की पिटाई से महिला का गर्भपात
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला चौकी गेट स्थित घर में घुसकर पड़ोसी ने एक महिला को पीट दिया। महिला का आरोप है कि पड़ोसियों की पिटाई से उसका गर्भपात हो गया है। बनभूलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आंवला चौकी गेट निवासी गर्भवती महिला ने बनभूलपुरा पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम एक युवती उसके घर में चीनी मांगने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद विवाद होने पर उसके परिवार के लोग आए और उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर लात-घूंसों से पीटना शुरू किया। पिटाई के चलते उसका गर्भपात हो गया। इस थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। प्रथमदृष्ट्या झगड़ा महिलाओं के बीच का है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन