फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेयर प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा

मेयर प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा

Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मेयर प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा
neta ji
हल्द्वानी। मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सभी नौ प्रत्याशियों को जिला पुलिस ने गनर उपलब्ध कराए हैं। कुछ प्रत्याशियों को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी प्रदान की गई है ताकि किसी प्रत्याशी के साथ अभद्रता होने पर पुलिस तत्काल जवाबी कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि मेयर पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के संबंध में कुछ गोपनीय इनपुट मिले थे। कुछ प्रत्याशियों ने भी सुरक्षा की मांग की थी। इसी आधार पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित हृदयेश को एक-एक गनर के साथ चार-चार पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। इसी प्रकार सपा के प्रत्याशी शुऐब अहमद, बसपा के शिवगणेश, यूकेडी सुशील उनियाल, आप से गीता बल्यूलिया, निर्दलीय अनिल कुमार, ललित मोहन डालाकोटी, रुपेंद्र नागर को एक-एक गनर उपलब्ध कराया है। सूत्रों का कहना है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता शुऐब अहमद की गाड़ी पर पथराव होने पर हड़कंप मच गया था। इसी वजह से नगर निकाय चुनाव में पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed