फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
हल्द्वानी। गौला नदी के किनारे स्थित घर में बृहस्पतिवार की सुबह घुसकर मनचले ने 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की दादी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से घर से बाहर गई थी। बच्ची की मां भी घर में नहीं थी। इस बीच एक मनचला घर में घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भाई घर आया। उसने दरवाजा खटखटाने के बाद धक्का देकर खोला तो आरोपी दूसरे रास्ते से कूदकर भाग निकला। परिजनों ने उसे ढू़ंढने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लकी के खिलाफ धारा 354, 452, 4/7 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता नहीं है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। दावा किया आरोपी को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed