{"_id":"5a148c714f1c1b9f678bcd1a","slug":"91511296113-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट बाबा के नाम पर धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पायलट बाबा के नाम पर धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पायलट बाबा के नाम पर गलत ढंग से सोसाइटी बनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसने पायलट बाबा के नाम पर पैसे की उगाही भी की है।
हरिद्वार जिले के कनखल स्थित पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत सिंह चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चंदौली (यूपी) के लोकमानपुर सैयदराजा निवासी हिमांशु राय ने 20 दिसंबर 2006 को हीरानगर स्थित उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स में आइकवा इंटरनेशनल एजूकेशनल सोसाइटी पायलट बाबा आश्रम तल्ला गेठिया ज्योलीकोट नैनीताल का पंजीयन कराने के लिए शपथ पत्र दाखिल किया था। संस्था में हिमांशु ने खुद को सचिव और अध्यक्ष का नाम कपिल अद्दैत निवासी ए 65 पंचवटी अपार्टमेंट नई दिल्ली बताया। दुष्यंत के अनुसार कपिल अद्दैत को ही पायलट बाबा के नाम से जाना जाता है। संस्था पंजीकृत होने से पहले और कुछ दिनों बाद तक कपिल अद्दैत विदेश यात्रा पर थे। आरोप है कि हिमांशु ने बाबा का जगह-जगह पोस्टर लगाकर अवैध वसूली की थी। इस मामले में उपनिबंधक को भी आश्रम प्रबंधक की तरफ से सूचना दी गई है। दुष्यंत का कहना है कि हिमांशु ने फर्जीवाड़ा कर बाबा की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। पुलिस ने हिमांशु के खिलाफ धारा 420, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।