फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कछुओं के साथ एक गिरफ्तार

कछुओं के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:42 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कछुओं के साथ एक गिरफ्तार
hathkadi
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी ने ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 25 से जिंदा कछुए बरामद किए गए हैं। एसओजी ने उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को वन विभाग को सूचना मिली कि दिनेशपुर थाना क्षेत्र के कालीनगर में एक व्यक्ति के पास जिंदा कछुए हैं। कछुओं को उसने अपने घर के बाथरूम में रखा है। शाम को अंधेरे में वह कुछओं को घर से ही बेचता है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए उसके घर के बाथरूम से टब और ड्रम में 25 जिंदा कछुए बरामद किए गए। मौके से राजू मंडल उर्फ दुखी को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम उसे हल्द्वानी स्थित एसओजी कार्यालय लेकर आई। बाद में रुद्रपुर सीजेएम कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने गदरपुर तहसीलदार की निगरानी में कछुओं को गूलरभोज डैम में छोड़ दिया। टीम में एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा कैलाश तिवारी, डीडी मलकानी, डीएस शाही और गिरधारी राम थे।
विज्ञापन


दिनेशपुर में 25 कछुओं के साथ पकड़ा गया तस्कर
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed