{"_id":"5c44dbccbdec2273771f234b","slug":"81548016588-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आनंदपुर तिराहे के समीप सिद्धार्थ स्कूल के सामने रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार बस चालक का हेलमेट टूट गया। एसटीएच में उपचार के दौरान बस चालक की मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
आनंदपुर निवासी बस चालक नरेश सिंह बिष्ट (32) पुत्र गिरीश सिंह रविवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। गोसाईपुर आनंदपुर तिराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्टर मार दी। ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार को हेलमेट टूट गया। बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आने पर बस चालक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को परिजनों की मदद से एसटीएच भेज दिया। यहां उपचार के दौरान बस चालक की मौत हो गई। पूछताछ से पता चला कि नरेश एक स्कूल की बस को चलाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि चालक के बारे में जानकारी मिल गई है। मुकदमा दर्ज होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ट्रैक्टर की टक्कर से बस चालक की मौत
हेलमेट टूटकर बिखरा