{"_id":"5abff5794f1c1bf4618b4c1e","slug":"81522529657-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफोन एक्सचेंज से लाखों के सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलीफोन एक्सचेंज से लाखों के सामान चोरी
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय से पावर प्लांट माड्यूल सहित लाखों के सामान चोरी हो गए। बीएसएनएल नेटवर्क के उप मंडल अभियंता ने शनिवार को सामान गायब देखकर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
उपमंडल अभियंता (नेटवर्क आपरेशन) हेमंत प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रोडवेज स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में फरवरी से स्विच रूम गेट पर 18 पावर प्लांट मॉड्यूल और डीसी टू डीसी चार कनवर्टर लगाए गए थे। इनमें 16 पावर प्लांट माड्यूल और तीन कनवर्टर गायब हो गए। चोरी गए सामानों की कीमत तीन लाख 56 हजार बताई जा रही है। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि इस मामले में विभाग को यह बताना चाहिए कि किन अधिकारियों के अधीन ये सामान रखे गए थे। विभागीय जांच से यह तय हो सकता है। प्रथम दृष्टया यह मामला चोरी का नहीं, गबन का प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों का कहना था कि ये सामान फरवरी से रखे गए थे। सामान काफी पुराने हो गए थे। अभियंता के साथ आए विभाग के लोगों का कहना था कि यह चोरी की ही घटना है। शिकायत के आधार पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने से पहले सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
टी शर्ट उड़ाए, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए
हल्द्वानी। मटरगली स्थित एक मारमेंट की दुकान से शुक्रवार को खरीदारी करने आए युवकों ने छह टीशर्ट चुरा लिए। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर सभी टीशर्ट बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मटरगली के दुकानदार त्रिलोक चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि शुक्रवार को उसकी दुकान में कुछ युवक खरीदारी करने आए थे। देखते ही देखते उन्होंने छह कीमती टीशर्ट चुरा लिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जांच कर रहे मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इनमें तीन युवकों के चेहरे सामने आए। पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी के साथ राजेंद्र सती, हितेंद्र वर्मा आदि ने शनिवार को डीके पार्क से तीन लोगों को पकड़कर चोरी गए छह टी शर्ट को बरामद कर लिया। पकड़े गए लोगों में उजाला नगर निवासी नाहिद, गुलरेज और नाजिम पुत्र कल्लू ठेकेदार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेज दिया है।