फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   3,000 रुपये नहीं देने पर मजूदर ने ठेकेदार को धुना

3,000 रुपये नहीं देने पर मजूदर ने ठेकेदार को धुना

Wed, 28 Feb 2018 02:42 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
3,000 रुपये नहीं देने पर मजूदर ने ठेकेदार को धुना
भारतीय करंसी
हल्द्वानी। तीन हजार रुपये को लेकर कैटरिंग ठेकेदार आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट की जमकर धुनाई लगा दी। हमले में गंभीर रुप से घायल दो को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उजाला नगर निवासी योगेश गुप्ता कैटरिंग के ठेके लेता है। उसको दूसरे कैटरिंग ठेकेदार सोनू गुप्ता से किसी काम का 3 हजार रुपया देना है। सोनू गुप्ता सोमवार की रात को योगेश के पास बकाया लेने पहुंचा इस पर योगेश ने मंगलवार की सुबह रुपये देने की बात कही। जब मंगलवार की सुबह सोनू साथियों के साथ रुपये लेने पहुंचा तो योगेश ने फिर बहाने बाजी कर दी। आरोप है कि सोनू ने साथियों के साथ मिलकर योगेश की धुनाई लगा दी। बीच बचाव को आए योगेश के चचेरे भाई विकास गुप्ता को भी पीट दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर फरार हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि तीन हजार के बकाये को लेकर योगेश और सोनू में मारपीट हुई। योगेश और विकास गंभीर घायल है वे एसटीएच में भर्ती है। दोनों पक्षों में समझौते की भी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed