फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पद्मावत को लेकर कड़ी सुरक्षा

पद्मावत को लेकर कड़ी सुरक्षा

Wed, 24 Jan 2018 02:15 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत को लेकर कड़ी सुरक्षा
पद्मावत - फोटो : ANI
हल्द्वानी। देश भर में भारी विरोध के बाद 25 जनवरी को रिलीज हो रही पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन पर सिनेमा हाल और दर्शकों की सुरक्षा के पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। फिल्म दिखाने वाले सिनेमा हाल में पुलिस, पीएसी और दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। किसी भी हालात से निबटने को उपाधीक्षक और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म को लेकर जबरदस्त बवाल है। वहीं आशंका है कि जनपद में भी फिल्म रिलीज करने वाले सिनेमा हालों में बवाल हो सकता है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूडी ने बताया कि पद्दमावत फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा घरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गई है। दमकल वाहन, वाटर टैंकर भी खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा प्रशासन की मदद से फिल्म लगाने वाले हर हाल में एक-एक सीओ और मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है जो किसी भी तरह के हालात से निबटने में त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed