फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली से आ रही महिला के साथ बस में छेड़खानी

दिल्ली से आ रही महिला के साथ बस में छेड़खानी

Wed, 28 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आ रही महिला के साथ बस में छेड़खानी
हल्द्वानी। दिल्ली से आ रही भवाली डिपो की बस के परिचालक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस जब्त कर परिचालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नैनीताल की रहने वाली महिला सोमवार की रात दिल्ली से रोडवेज बस से आ रही थीं। आरोप है कि गजरौला के पास परिचालक हर्षवर्धन ने उसके साथ छेड़खानी की। रोडवेज स्टेशन आने पर महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इसी आधार पर परिचालक को हिरासत में ले लिया। परिचालक नशे में धुत था। पूछने पर परिचालक का कहना था कि टिकट काटने के बाद रास्ते में खाना खाया और एक सीट पर सो गया था। उसने अपनी सीट पर बैठी महिला को एक बार उठा दिया था। महिला के साथ दो बच्चे भी थे। उसने महिला के साथ छेड़खानी नहीं की थी। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि महिला ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि परिचालक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने चालान कर हिरासत में लिया, बस जब्त की
दिल्ली से आ रही थी बस, एजीएम ने दिए जांच के निर्देश

परिचालक पर महिला ने छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए है। विभागीय जांच के बाद परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अमरनाथ
एजीएम, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed