फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   झोपड़ी में आग लगी मवेशी जले

झोपड़ी में आग लगी मवेशी जले

Sun, 04 Mar 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगी मवेशी जले
हल्द्वानी। गौला नदी के किनारे वार्ड नंबर 15 मलिन बस्ती जवाहरनगर की झोपड़ी में शनिवार दोपहर आग लग गई। इससे दो बुग्गी, चार मवेशी झुलस गए। हादसे में एक भैंस, दो बकरियों की मौत हो गई। जवाहरनगर वार्ड नंबर 15 निवासी नंदलाल की झोपड़ी में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। झोपड़ी में दो भैंस और दो बकरियां बंधी थी। मवेशी आग की लपटों के आगोश में आ गए। बस्ती के लोगों ने गंदे नाले से पानी लाकर आग बुझाई। तब तक दो बुग्गियां जल गईं। कई मवेशी झुलस गए। इससे दो बकरियों समेत एक भैंस की मौत हो गई जबकि दूसरी भैंस झुलस गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग नियंत्रित हो गई थी। बुग्गी और दो बकरियां नन्हे की थीं। हादसे के समय झोपड़ी में कोई नहीं था। घटना का कारण पता नहीं चल सका। बच्चों के खेल में भी आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed