{"_id":"5a9b050a4f1c1ba32a8ba670","slug":"71520108810-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खतरनाक स्टंट, हुड़दंग किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर खतरनाक स्टंट, हुड़दंग किया
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। होली के त्योहार पर नशे में झूमकर बाइक में बैठकर स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। कुछ देवलचौड़ रोड पर गिरे तो कुछ को पुलिस उठा ले गई।
टीपीनगर पुलिस ने कुछ स्थानों पर युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले। कुछ युवक आपस में एसटीएच के पास टकरा गए। स्टंट करते हुए दो बाइक सवार टकराते-टकराते बच गए। मुखानी चौराहे के पास टकराने पर पुलिस ने दो युवकों को उठाया। कई युवक नशे में धुत होकर बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड पर फर्राटे से बाइक चला रहे थे। एसएसपी ने पहले ही यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे लेकिन होली के दिन सारे नियम तोड़कर हुड़दंगी बाइक चला रहे थे। इधर शनिवार शाम के समय महर्षि स्कूल के समीप कुछ लोगों ने आपस में हाथापाई की। टीपीनगर पुलिस ने विवाद करने वालों को पकड़कर लाइन में बैठा दिया। माफी मांगने के बाद सभी लोगों को छोड़ा गया।