फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वृद्ध की हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

वृद्ध की हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। आंवला चौकी में दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में वृद्ध की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी बिहार भागने की फिराक में थे, इससे पहले पुलिस ने दबोच लिया। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार क्षेत्र का नाम लेकर चिढ़ाने पर गुस्साए गुट ने वीरेंद्र की हत्या कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों गुटों का पहले भी विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

गौजाजाली उत्तर के आंवला गेट निवासी विमला देवी ने बनभूलपुरा थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि 10 फरवरी की देर रात बेटे अमित व देवेंद्र की आंवला चौकी गेट में डंपर चालकों राज नारायण गिरी, हरि, मुखलाल गिरी, विनोद महतो समेत दो अन्य से मारपीट हो गई थी। बीच बचाव करने गए पति वीरेंद्र सिंह (61) और उसको भी हमलावरों ने लाठी डंडों व चाकुओं से घायल कर दिया था। हमले में घायल पति वीरेंद्र की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। रविवार को बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने मुखबिर की सूचना पर पांच हत्यारोपियों को मोतीनगर रेलवे फाटक के पास से दबोच लिया। पकड़े गए पांच आरोपियों में राज नारायण गिरी, हरि गिरी, मुख लाल गिरी पुत्रगण महादेव गिरी, विनोद महतो पुत्र रोगाही महतो, जितेंद्र महतो पुत्र संभू महतो निवासीगण गांव प्रेम नगर, बेतिया बिहार शामिल हैं। पांचों बिहार भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने इससे पहले दबोच लिया। पुलिस आज सभी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस टीम में एसआई मंगल सिंह नेगी, संजीव कुमार, मनोज कुमार, कांस्टेबल दिगंबर खाती और परवेज अली शामिल हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत के अनुसार बेतिया बिहार के रहने वाले राज नारायण गिरी, हरि गिरी, मुख लाल गिरी, विनोद महतोे, जितेंद्र महतो ने पूछताछ में बताया कि अमित गुट ‘बिहारी’ कहकर गाली गलौज करते थे। शनिवार की रात को भी अमित व देवेंद्र ने इसी तरह गाली गलौज की थी। दोनों युवकों के पिता वीरेंद्र सिंह ने भी क्षेत्र को गाली देते हुए यहां रहने की चुनौती दी थी। इस पर उनका पारा चढ़ गया और वे भी दूसरे गुट से भिड़ गए।
विज्ञापन


वृद्ध की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार
बिहार भागने की फिराक में थे, पकड़े गए
हत्यारोपियों में तीन सगे भाई, सभी आरोपी एक गांव के है बाशिंदे

हत्या में प्रयुक्त चाकू नहीं हुआ बरामद
हल्द्वानी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू पुलिस के हत्थे नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ की जा रही है जल्द ही चाकू बरामद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौलापार जंगल में भाग गए थे आरोपी
हल्द्वानी। हत्यारोपी वीरेंद्र की हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए गौलापार जंगल में भाग गए। सारी रात वहां काटी। शाम को वह लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेन से भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले पकड़े गए।


वृद्ध की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को मोतीनगर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। -जन्मेजय खंडूरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed