{"_id":"5a1dc8e64f1c1b87698be90a","slug":"71511901414-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शराब पीकर टेंपो चलाना चालक को महंगा पड़ गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने टेंपो को जब्त कर लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल-बरेली रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर 50 वाहनों के चालान काटे और तीन वाहन जब्त कर दिए।
परिवहन विभाग की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने नैनीताल-बरेली रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने रिफ्लेक्टर, प्रेशर हॉर्न, सीट बेल्ट, ओवरलोड आदि पर चालान किए। इस दौरान तीन वाहनों को जब्त किया गया। टेंपो यूके04टीए 6364 का चालक तेज गति से जा रहा था। जब टेंपो को रोककर एल्कोहल की जांच की गई तो चालक शराब के नशे में मिला। एआरटीओ गुरदेव सिंह ने टेंपो जब्त कर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया।