फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तलवार लेकर दौड़ाया तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलवार लेकर दौड़ाया तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
तलवार लेकर दौड़ाया तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। ससुराल पक्ष का साथ देने पर एक युवक ने दो लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि वह उन्हें मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ पउ़ा। बनभूलपुरा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक विनोद घई ने बताया कि लाइन नंबर 18 निवासी जावेद फिसड्डू ने ससुरालियों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। ससुराल पक्ष के लोग जावेद का विरोध करते हैं। बुधवार को उसने विरोध के शक में मोहल्ले के रहने वाले इस्माइल और अबरार को मारने के लिए तलवार लेकर दौड़ाया। एक अन्य व्यक्ति को भी मस्जिद के पास चाकू लेकर दौड़ाया था।
विज्ञापन

इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने बनभूलपुरा थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। आरोप लगाया कि जावेद जान से मारने की धमकी दे रहा है। दबाव बनने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 452, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार और विनोद घई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed