फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने बरामद की किशोरी

पुलिस ने बरामद की किशोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की किशोरी
marital rape - फोटो : pexels.com
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने करीब चार दिन पहले लापता एक किशोरी को नोएडा से युवक के साथ बरामद किया है। युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय किशोरी चार दिन पहले घर से घास काटने गई थी, लेकिन तब से वह घर नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 365 आईपीसी के तहत किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस किशोरी को जिला गौतमबुद्धनगर यूपी के थाना दादरी नोएडा से रसूलपुर संभल निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ काले के साथ बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी वाहन चालक है। उसका गांव में आना-जाना था। आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ धारा 363, 366, 376 आईपीसी, पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर किशोरी को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी बरामद, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed