फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध खनन : छापा पड़ने पर बखेड़ा

अवैध खनन : छापा पड़ने पर बखेड़ा

Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन : छापा पड़ने पर बखेड़ा
खनन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में अवैध खनन और वाहनों में ओवरलोडिंग पकड़ने के लिए सोमवार को प्रशासन की टीम ने छापा मारकर छह फील्डरों की बाइकों समेत 23 वाहन जब्त किए गए। इस कार्रवाई से खनन कारोबारी भड़क गए। उन्होंने तहसीलदार प्रियंका रानी पर चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया और तौलकांटे के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एडीएम हरवीर सिंह ने खनन कारोबारियों से वार्ता की। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ खनन कारोबारियों ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक अधिकारी को कुचलने का प्रयास किया। ऐसे में अधिकारी को अपना बचाव में कुछ करना पड़ा होगा जो कि गलत नहीं है। खनन कारोबारियों का आरोप है कि सोमवार को एक ट्रैक्टर चालक उपखनिज लेकर कोसी से गेट पर आ रहा था। इस दौरान टायर पंचर होने के चलते वह ट्रॉली से बोझ घटाने के लिए उपखनिज उतार रहा था कि तभी तहसीलदार ने इस वाहन को अवैध खनन के आरोप में पकड़ लिया। इस दौरान वाहन चालक को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। उन्होंने वाहन की तौल किए बिना ओवरलोडिंग के आरोप को गलत बताया। इसे उत्पीड़न बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गेटों पर वाहनों की निकासी कम हो गई। हंगामे की सूचना पर एडीएम हरबीर सिंह, एसडीएम हर गिरी, एएसपी राजीव मोहन, कोतवाल रवि कुमार सैनी मौके पर पहुंचे, उन्होंने कारोबारियों से वार्ता की। तभी वाहनों का आवागमन शुरू किया। फोन बंद होने के कारण तहसीलदार प्रियंका रानी का पक्ष नहीं मिल सका। इस दौरान संजय बिष्ट, देशराज चौधरी, मनमोहन चौधरी, हनीफ, सलीम, शरीफ, नरेश, शिव सिंह, टेक चंद्र, राम चौधरी आदि थे।
विज्ञापन


अवैध खनन : छापा पड़ने पर बखेड़ा


छह बाइकों समेत अवैध खनन में प्रयुक्त 23 वाहन जब्त
रामनगर (नैनीताल)। एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह के नेतृत्व में यह टीम कोसी के बंजारी प्रथम, बंजारी द्वितीय और खड़ंजा गेट पर पहुंची। इस टीम ने आठ डंपर और नौ ट्रैक्टर ट्रॉलियों समेत छह फील्डरों की बाइक भी कब्जे में ले ली। बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए पांच मजिस्ट्रेटों की टीमें गठित की हैं। टीम में एएसपी लालकुआं राजीव मोहन, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, एसडीएम हर गिरी, तहसीलदार प्रियंका रानी, रेंजर संतोष पंत, कोतवाल रवि कुमार सैनी, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन, राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed