फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   70 साल के बुजुर्ग की आत्महत्या पर मनो वैज्ञानिकों से बातचीत

70 साल के बुजुर्ग की आत्महत्या पर मनो वैज्ञानिकों से बातचीत

Sat, 24 Nov 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
70 साल के बुजुर्ग की आत्महत्या पर मनो वैज्ञानिकों से बातचीत
हल्द्वानी। मनोचिकित्सकों के अनुसार कई बार समस्या बताने को लेकर संकोच परेशानी का कारण बन जाता है। खासकर बुजुर्ग बच्चों को शारीरिक और मानसिक परेशानी से बचते हैं, ऐसे में दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. मनोज त्रिवेदी के अनुसार डिप्रेशन को लेकर कई बार बुजुर्ग समस्याओं को बताने से बचते हैं। जहां से भी मदद की जरूरत हो, उसे मांगना चाहिए। डिप्रेशन के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सामूहिक आत्महत्या के मामलों में देखा गया है कि एक व्यक्ति को डिप्रेशन है, तो दूसरा व्यक्ति भी कई बार प्रभाव में आ जाता है। फिर ऐसी स्थिति आती है कि दोनों सुसाइड के बारे में सोचने लगते हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के मनोवैज्ञानिक युवराज पंत के अनुसार बुढ़ापे में बच्चों से दूर रहने वाले बुजुर्गों को परिवार के प्यार और सहयोग की दरकार होती है। यह वह स्थिति होती है जब बुजुर्ग रिग्रेशन टू चाइल्ड हुड (बचपन की तरफ लौटना) की प्रक्रिया में होते हैं। तब उनका मानसिक स्तर भी बच्चों की तरह हो जाता है। ऐसे में यदि उन्हें परिवार और बच्चों का सहयोग न मिले तो धन संपन्न होने के बाद भी वह डिप्रेशन में चले जाते हैं। बुजुर्गों में डमेंसिया (मानसिक बीमारी) भी होती है जो कि डिप्रेशन का कारण बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed