फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहेज में दस लाख रुपये नही देने पर शादी से किया इनकार

दहेज में दस लाख रुपये नही देने पर शादी से किया इनकार

Tue, 24 Apr 2018 02:11 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज में दस लाख रुपये नही देने पर शादी से किया इनकार
भारतीय करंसी
हल्द्वानी। दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान लड़की पक्ष के लोगों ने भोटिया पड़ाव पुलिस से शिकायत की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रगति बिहार की रहने वाली युवती की शादी बागेश्वर जिले के गरुड़ के युवक से चार मई को होनी है। लड़की वाले तैयारी में लगे थे। कार्ड छप गए हैं। सामानों की बुकिंग हो चुकी है। लड़की वालों के अनुसार 22 अप्रैल को कालाढूंगी रोड स्थित एक स्वीट हाउस में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। लड़के का भाई, चाचा और बहन भी आई थी। आरोप है कि लड़के वालों ने दस लाख रुपये दहेज में मांगे। लड़की ने इतनी बड़ी रकम मांगने पर सवाल उठाए तो बताया गया कि लड़के वालों ने दिल्ली में फ्लैट लिया है। लड़की पक्ष के लोगों ने इतना पैसा देने से इनकार किया तो आरोप है कि वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपों की जांच करने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है। बयान और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed