फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हिट एंड रन के 16 हादसों की रिपोर्ट भेजी गई

हिट एंड रन के 16 हादसों की रिपोर्ट भेजी गई

Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
हिट एंड रन के 16 हादसों की रिपोर्ट भेजी गई
हल्द्वानी। हिट एंड रन के 16 हादसों की रिपोर्ट पुलिस ने प्रशासन को भेजी है लेकिन अनुदान के लिए सिर्फ दो लोगों ने जिला प्रशासन से आवेदन किया है। इस मामले में मुख्य सचिव ने भी जिला पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने रिपोर्ट शासन को भी भेज दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस के अनुसार 2017 में हिट एंड रन के 16 हादसे हुए हैं। इनमें नौ लोगों की मौत हुई थी। 12 लोग घायल हुए। इस मामले में प्रदेश के मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है कि सोलेसियम स्कीम के तहत कितने लोगों को अनुदान मिला है। नियमानुसार हादसे के बाद पुलिस समेत आरटीओ विभाग भी हिट एंड रन के मामले की तकनीकी जांच करता है। इसका बाद हिट एंड रन का मामला अनुदान के लिए भेजा जाता है। जिले में हिट एंड रन के सर्वाधिक सात मुकदमे कालाढूंगी थाने में दर्ज हैं। काठगोदाम थाने में एक, हल्द्वानी में तीन, रामनगर में पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पिछले साल की रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास अनुदान के लिए भेजी गई है। 2018 में होने वाली घटनाओं को बाद में दिया जाएगा। सिर्फ दो लोगों ने एसडीएम के समक्ष अनुदान के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed