फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डंपर पलटने से सात मजदूर घायल

डंपर पलटने से सात मजदूर घायल

Fri, 16 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डंपर पलटने से सात मजदूर घायल
हल्द्वानी। इंदिरानगर गेट स्थित गौला नदी में बृहस्पतिवार सुबह डंपर पलटने से सात मजदूर घायल हो गए। घायलों का एसटीएच में इलाज कराया गया है। पुलिस की जांच से पता चला कि डंपर के दो पट्टे टूटने से ही दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन

लाइन नंबर 17 निवासी चालक डंपर में मजदूरों को लेकर इंदिरानगर गेट स्थित गौला नदी में जा रहा था। अचानक पट्टा टूटने से डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एसटीएच में इलाज के लिए भेजा। घायलों में ऊधमसिंह नगर के बाजपुर बरेहमी निवासी अलीसा (19) पुत्री शमशेर, रामपुर जिले के बिलासपुर हमीदाबाद निवासी उस्मान (22) पुत्र अलीहसन, रुखसार (22) पुत्री शमशेर अलीहसन, मेहरबान (20) पुत्र ताज मोहम्मद, नसीम जहां (40) पुत्र अली हसन, नसीमा (37) पत्नी मोहम्मद रफी और मुरादाबाद निवासी शकीना पत्नी सरवर शामिल हैं। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि सिर्फ शकीना को पैर में चोट आई है। अन्य लोगों को गुम चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed