फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीपीयू के दो साल पूरे डेढ़ करोड़ वसूले

सीपीयू के दो साल पूरे डेढ़ करोड़ वसूले

Tue, 13 Jun 2017 11:17 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सीपीयू के दो साल पूरे डेढ़ करोड़ वसूले
सीपीयू के दो साल पूरे, डेढ़ करोड़ से अधिक वसूले
विज्ञापन


हल्द्वानी। सीपीयू को शहर में तैनाती के दो साल पूरे हो गए हैं। विरोध के बावजूद सीपीयू ने अपने कार्यकाल में एक करोड़ 72 लाख 91 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूल किया है। सड़क पर सीपीयू की मौजूदगी के चलते आपराधिक वारदातों में भी कमी आई है।

सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि सीपीयू ने अभी तक एक लाख 55 हजार 607 वाहनों का चालान किया है। दो साल के दौरान अधीनस्थ कर्मचारियों ने एक करोड़ 72 लाख 91 हजार 600 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया है। चेकिंग के चलते चेन स्नेचिंग पर लगाम लगी है। चुनाव के दौरान सीपीयू ने शराब और अन्य अपराधों से जुड़े लोगों को पकड़ने में मदद की।
विज्ञापन


शहर के काफी लोग चेकिंग के चलते ही हेलमेट पहनने के लिए विवश हो गए। इसका परिणाम रहा कि दुर्घटना के दौरान काफी कम लोगों को सिर में चोट लगी है। पिछले सालों की अपेक्षा दुर्घटना की घटनाएं के बावजूद मौतों की संख्या में भी कर्मी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले सिर में चोट लगने पर बाइक सवारों की जान बचना मुश्किल होता था। काफी युवक अब खुद हेलमेट लगाना सुरक्षित मानते हैं। सीपीयू का मुख्य उद्देश्य हादसों को रोकना और यातायात नियमों का पालन कराना है। दोनों कार्यों में सीपीयू ने काफी सफलता हासिल की है।


तेज वाहन चलाने में 12 पकड़े गए

सीपीयू और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मंगलवार को नैनीताल रोड पर तेज वाहन चलाने में 12 चार पहिया वाहन चालक पकड़े गए। पुलिस ने चालान करने के बाद चालकों को छोड़ दिया। सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह का कहना है कि स्पीड रडार से वाहन चालकों को पकड़ने में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed