फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, मुंह में पिस्टल ठूंसा

अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, मुंह में पिस्टल ठूंसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, मुंह में पिस्टल ठूंसा
नैनीताल। बार चुनाव निपटाकर घर पहुंचे अधिवक्ता का तारबाड़ को लेकर गांव की एक महिला से विवाद हो गया। जिस पर महिला ने अधिवक्ता पर पहले पत्थरों से हमला किया और फिर बाहरी लोग बुलाकर गाड़ी में अधिवक्ता को बंधक बनवाकर मारपीट करवाई। उनके मुंह में तमंचा ठूंस दिया और फिर उन्हें फेंककर फरार हो गए। कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता का पुलिस ने आधे घंटे तक मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। इससे गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाली घेर ली और जाम लगाने का प्रयास किया। तब पुलिस ने अधिवक्ता को मेडिकल कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन

खुर्पाताल निवासी अधिवक्ता रवि कनवाल जिला कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनका गांव की ही एक महिला के साथ बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे वह जिला एसोसिएशन चुनाव निपटाकर खुर्पाताल चले गए। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता के साथ महिला ने अभद्रता की है। इसके बाद उन्होंने महिला की ओर से किए गए तारबाड़ को काटना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने पहले उन्हें पत्थरों से मारा। जब वह मौके से भागे तो दिल्ली नंबर की काली गाड़ी में उन्हें बंधक बना लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की और मुंह में तमंचा ठूंस दिया। उन पर चाकू से वार किया। गाड़ी में उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में आरोपी उन्हें सरिताताल के पास छोड़कर भाग गए। वह रिपोर्ट दर्ज कराने मल्लीताल कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कोतवाली में बैठा लिया और आधे घंटे तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। इसके बाद कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कोतवाली घेर ली। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल भेजा। इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर हाईकोर्ट रोड पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। देर शाम तक अधिवक्ता आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल भी थाने पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन


अधिवक्ता को बंधक बनाकर पीटा, मुंह में पिस्टल ठूंसा
पुलिस के मेडिकल नहीं कराने से नाराज अधिवक्ताओं ने कोतवाली घेरी, रोड जाम करने का प्रयास
तारबाड़ को लेकर महिला से हुआ था अधिवक्ता का विवाद

एसपी के घुसते ही कोतवाली में फायर, फैली दहशत
नैनीताल। एसपी ट्रैफिक रचिता जुयाल बृहस्पतिवार शाम अधिवक्ता पर हुए हमले के बाद मल्लीताल कोतवाली पहुंचीं। उनके पहुंचते ही कोतवाली में किसी ने फायर कर दिया। इससे आसपास के सभी लोग इकट्ठे हो गए और थाने के बाहर भीड़ लग गई। पुलिस कर्मी भी इधर-उधर दौड़ने लगे। फायर होने के बाद बंद कमरे में कुछ लोगों से एसपी पूछताछ करती रहीं। पुलिस ने गोली चलने से इनकार किया है, जबकि स्थानीय लोग और पुलिस के सूत्रों ने गोली चलने की पुष्टि की है। यह पता नहीं चल सका है कि यह गोली किसने और क्यों चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed