फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे कालोनी में पकड़ा गया कर चोरी का माल

रेलवे कालोनी में पकड़ा गया कर चोरी का माल

Sat, 02 Feb 2019 02:11 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कालोनी में पकड़ा गया कर चोरी का माल
जीएसटी
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से कर चोरी कर लाया गया माल पकड़ा। हालांकि यहां पर राज्य कर विभाग द्वारा 10 नग माल पकड़े जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन राज्य कर विभाग के अधिकारी मात्र पांच नग माल पकड़े जाने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रानीखेत से रेलवे बिल्टी 539145पी-10 पर दिल्ली से 10 पार्सल काठगोदाम स्टेशन पर आए थे। यह माल रेलवे स्टेशन पर उतर गया और इसको टेंपो यूके-04-8701 में लाद कर ले जाने की तैयारी थी। टेंपो माल लेकर रेलवे कॉलोनी परिसर मेंरेलवे क्वार्टर के आगे खड़ा था। इसी बीच राज्य कर की मोबाइल टीम को किसी ने चोरी के माल की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर राज्य कर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राज्य कर के संयुक्त आयुक्त पीएस डुंगरियाल के अनुसार चार नग माल पकड़ा गया है। इस माल का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। माल जब्त कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। चर्चा है कि यहां पर दस नग माल उतरा था। रेलवे स्टेशन पर कर चोरी का माल उतरने से यह भी चर्चा है कि रेलवे कर्मचारी या उनके रिश्तेदारों की कर चोरी के खेल में भूमिका है। राज्य कर विभाग की मोबाइल टीम प्रभारी शैलजा पाठक ने बताया कि टेंपो में पांच नग माल था। इसे जब्त कर लिया गया है। माल के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी से पकड़ा गया कर चोरी का माल
दस नग माल, पांच पकड़े जाने की चर्चा

लालकुआं में भी उठी थीं माल गायब होने की चर्चाएं
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बीते जनवरी में पकड़े गए 90 नग में से सिर्फ 42 नग ही राज्य कर विभाग ने जब्त किया था। बाकी माल कहां गया यह कोई नहीं बता सका। राज्य कर विभाग ने इस माल 42 नग पर ही कर वसूली के बाद माल बरेली निवासी व्यापारी को सौंप दिया था। ऐसी चर्चाएं रहीं कि कुछ लोगों की मिलीभगत से यह माल गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed