फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छेड़छाड़ का आरोपी धरा गया

छेड़छाड़ का आरोपी धरा गया

Mon, 23 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी धरा गया
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बीकाम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने साहस का परिचय देकर न सिर्फ खुद को छेड़छाड़ होने से बचाया बल्कि ऐसा करने वाले टेंपो चालक को सबक भी सीखा दिया। वह चालक की बगल वाली सीट पर बैठी थी। चालक ने उससे छेड़छाड़ की तो वह चलते टेंपो से कूद गई। हालांकि उसे चोट नहीं आई। शोर मचाने पर लोगों ने टेंपो का पीछा कर चालक को पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ओखलकांडा इलाके की छात्रा यहां अपनी रिश्तेदारी में रहती है और एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। रविवार की शाम वह अपने भाई को रेलवे स्टेशन लालकुआं छोड़ने गई थी। वापसी में टेंपो यूके 04 टीए 8926 से लौट रही थी। चालक ने उसे अपनी बगल वाली सीट पर बैठाया था। छात्रा के अनुसार लालकुआं पार करने पर चालक अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया मगर वह नहीं माना। खुद को घिरता देख वह डिपो नंबर पांच के पास टेंपो की गति धीमी होने पर कूद गई। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। लोगों के पहुंचने पर उसने वाकया बताया तो टेंपो का पीछा किया गया। बेरीपड़ाव से पहले बंद पड़ी जलपैक फैक्ट्री के पास टेंपो चालक को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक ने अपना नाम आरिफ निवासी बनभूलपुरा लाइन नंबर 12 बताया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रही थी, चालक ने बगल वाली सीट पर बैठाया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed