{"_id":"5cd9d0e2bdec2207215a40bf","slug":"41557778658-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे में युवती का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे में युवती का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
युवती के हाथ पर छपा शब्द।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। एक युवती की हत्या कर शव हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलेना-आमपड़ाव के पास फेंक दिया गया। सोमवार शाम युवती का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी सुनील कुमार मीणा के अनुसार युवती की हत्या गला दबाकर की गई प्रतीत हो रही है। हत्या किसी दूसरी जगह कर शव यहां ठिकाने लगाया गया है। प्रारंभिक जांच और पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।
सोमवार शाम किसी टैक्सी चालक ने पुलिस को नलेना और आमपड़ाव के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग में खाई की ओर एक शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सीओ विजय थापा और तल्लीताल थानाध्यक्ष राहुल राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी ने भी मौके पर आकर जांच पड़ताल की। एसएसपी मीणा और सीओ थापा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवती की उम्र 20 से 25 के बीच है। वह बैंगनी कुर्र्ती और पीला सलवार पहने है। उसके दाएं हाथ पर कड़ा और बायें हाथ में अंग्रेजी में चाई छन लिखा टैटू गुदा है। मीणा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे यहां आकर ठिकाने लगाया गया है। शरीर पर चोट के निशान से ये भी लग रहा है कि युवती को फेंका गया है। एसएसपी ने मातहतों को जल्द से जल्द युवती की शिनाख्त कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वहां से गुजरे वाहनों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे उसे कुछ सुराग हासिल हो सकता है।
युवती की हत्या, शव आमपड़ाव में फेंका
पुलिस का अनुमान, किसी दूसरी जगह हत्या कर यहां ठिकाने लगाया शव
युवती की शिनाख्त नहीं, हाथ में अंग्रेजी में गुदा हुआ है चाई छन
नौ दिन पहले भी मिला था एक युवक का शव
निकटवर्ती भूमिया धार के नाले में इस महीने चार तारीख को एक युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त आज तक नहीं हो पाई है। तल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौ दिन के भीतर दो शव मिलने से पुलिस की वाहन चेकिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार शव कहीं बाहर से लाकर यहां ठिकाने लगाया गया है। शव किसी वाहन से ही लाया गया हो सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस वाहनों में कैसी चेकिंग कर रही थी। व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग में इस तरह शवों का मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के साथ ही उसके लिए चुनौती भी है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी और काठगोदाम के साथ ही भवाली, नैनीताल के थाने और पुलिस चौकियों में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधी पुलिस की नजरों में नहीं आ पाते हैं।