फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जमरानी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत

जमरानी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2019 12:41 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
जमरानी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। जमरानी के डहरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों और वाहन स्वामी की मदद से घायल चालक को खाई से निकालकर हल्द्वानी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार रात 11 बजे जमरानी क्षेत्र में डंपर के खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर पुलिस, स्थानीय लोगों और वाहन स्वामी हनी उपाध्याय निवासी आनंदपुरी मुखानी हल्द्वानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंपर (यूके 04सीए 3328) के चालक संजय रावत (34) निवासी राजपुरा हल्द्वानी को खाई से निकाला और उसे लेकर बेस अस्पताल हल्द्वानी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



जमरानी में डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed