{"_id":"5c817f4dbdec2213e43a3e1c","slug":"41551990605-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज खंगाली, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज खंगाली, नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास घायल अवस्था में मिले युवक की मौत का राज खोलने के लिए तल्लीताल पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाली। घंटों चली जांच पड़ताल के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। युवक का मोबाइल गायब होने से हत्या का शक गहरा गया है।
ओकपार्क मल्लीताल निवासी गौरव सिंह नयाल मंगलवार देर रात घायल अवस्था में तल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिला था। पुलिस ने उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आशंका है कि उसका सिर किसी भारी चीज से टकराया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि गौरव की मौत की वजह हत्या या हादसा दोनों में से कुछ भी हो सकती है। पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को खुलासा हुआ कि गौरव मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था। उसका मोबाइल गायब है। मौत का राज खोलने के लिए तल्लीताल थाने के एसआई मनोज सिंह नयाल, एसआई दिलीप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने काफी देर तक रिक्शा स्टैंड के पास स्थित सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बीडी पांडे जिला अस्पताल के डॉ. अजय नैथानी ने शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन जब मृतक के संबंधियों ने उनसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विषय में जानकारी चाही तो उन्होंने बताने से इनकार कर दिया। एसएसआई मल्लीताल कोतवाली बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। घटना स्थल तल्लीताल थाने का है। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि अब तक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। वह अपने स्तर से मौत का कारण जानने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाली, नहीं मिला कोई सुराग
ओकपार्क निवासी युवक की मौत का मामला
युवक का मोबाइल गायब होने से शक गहराया