{"_id":"5c16b2e4bdec2257093c9036","slug":"41544991460-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद और पूर्व ग्राम प्रधान पुलिस के सामने भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद और पूर्व ग्राम प्रधान पुलिस के सामने भिड़े
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव की रार अब भी देखने को मिल रही है। वार्ड 55 में एक घर में किराएदारों का सत्यापन करने गई टीपी नगर चौकी की पुलिस के सामने ही पार्षद अमित बिष्ट और हारे हुए प्रत्याशी दीपेंद्र पाल सिंह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों को शांत किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार रविवार सुबह किराएदारों का सत्यापन करने वार्ड 55 निवासी पवन कुमार के घर गए थे। सत्यापन न होने पर पुलिस ने उन्हें एक दिन की मोहलत तो दे मगर पवन के फोन करने पर वहां मानपुर उत्तर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान दीपेंद्र पाल सिंह भी पहुंच गए। इस बीच पार्षद अमित बिष्ट भी आ गए। अचानक बातचीत के दौरान अमित और दीपेंद्र में बहस हो गई। दीपेंद्र पाल पार्षद के चुनाव में हार गए थे। उनका आरोप था कि पार्षद ने उन पर हमला किया है और गोली मारने की धमकी दी है। उन्होंने एसपी सिटी को भी इस बारे अवगत कराया है। इधर पार्षद अमित बिष्ट ने भी दीपेंद्र पाल सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि दीपेंद्र पाल ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
चुनावी रंजिश में भिड़े पार्षद और हारे हुए प्रत्याशी
पुलिस के सामने ही विवाद, दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर