{"_id":"5bedd50cbdec2269c0438181","slug":"41542313228-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की भटकी किशोरी चाइल्ड लाइन के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार की भटकी किशोरी चाइल्ड लाइन के हवाले
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बिहार के पूर्वी चंपारण की नौवीं कक्षा की किशोरी को स्कूल में शिक्षकों की डांट बर्दाश्त नहीं हुई तो वह डांटा से क्षुब्ध होकर ट्रेन से हल्द्वानी पहुंच गई। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन ने उसे जिला महिला कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष पेश किया। जहां से उसे धरोहर संस्था के सुपुर्द कर दिया गया।
चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता विनोद कुमार ने बताया कि दिवाली से पहले नवीं की छात्रा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर भटक रही थी। मलिन बस्ती के खेल रखे बच्चे किशोरी को ढोलक बस्ती निवासी झूमा देवी के पास ले गए। झूमा अपने बच्चों की तरह ही किशोरी को पाल रही थी। इस बीच समाजसेवी रंजना अरोड़ा ने किशोरी के बारे में चाइल्ड लाइन को जानकारी दी। चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता किशोरी को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। किशोरी ने बताया कि उसके माता पिता नहीं है। स्कूल में उसे शिक्षक प्रताड़ित करते थे। इससे क्षुब्ध होकर वह स्कूल से भागी और ट्रेन में सवार हो गई। चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने उसे सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया। समिति ने उसे धरोहर संस्था में रखने के निर्देश दिए हैं। आधार कार्ड देखने किशोरी के बिहार से होने की पुष्टि हुई। वैसे चाइल्ड लाइन को किशोरी की बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है। किशोरी की काउंसलिंग करने के बाद चाइल्ड लाइन उसे घर तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।