फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रेन में फांसी से लटका किशोर किच्छा का अजहर था

ट्रेन में फांसी से लटका किशोर किच्छा का अजहर था

Mon, 03 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में फांसी से लटका किशोर किच्छा का अजहर था
sucide shimla
हल्द्वानी/लालकुआं। बरेली से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में गमछे से लटका किशोर का शव किच्छा के अजहर का निकला। उसके पिता ने मोर्चरी में आकर शव की शिनाख्त की। बताया कि वह नशा करने के लिए अक्सर साथियों के साथ निकल जाता था लेकिन एक दो दिन में घर लौट आता था। इस बार 15 दिनों से वह घर नहीं आया था।
विज्ञापन

बता दें कि बरेली से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (55345) में शुक्रवार को लालकुआं स्टेशन में किशोर का शव मिला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। तलाशी में उसकी जेब से एक हजार रुपये और नशीला पदार्थ मिला था। किच्छा निवासी शकील अहमद बेटे को ढूंढते जीआरपी पहुंचे थे। उन्होंने मोर्चरी में अजहर की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि उसकी मौत फांसी लगने से हुई है। फांसी किसने लगाई जीआरपी इसकी जांच कर रही है। अजहर के साथियों से पूछताछ भी की जा रही हैं। शकील ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। अजहर सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed