{"_id":"5b8c44be42c792463a2e62d3","slug":"41535919294-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्शा ने फिर छह लोगों के नाम बताए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्शा ने फिर छह लोगों के नाम बताए
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूनम हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हालांकि अस्पताल में भर्ती पूनम की बेटी अर्शा ने रविवार को भी छह लोगों के नाम पुलिस को बताए। देर शाम तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
रविवार को भी पुलिस टीम कृष्णा अस्पताल गई थी। यहां भर्ती अर्शा ने बताया कि घटना के दिन उससे छह लोगों ने मुलाकात की थी। इससे पहले अर्शा ने तीन नाम लिए थे लेकिन जांच के दौरान दो लोगों की मौजूदगी गोरापड़ाव में नहीं थी। घायल होने के कारण अर्शा बार-बार अपनी ही बात भूल जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि चोट के चलते वह बहक जा रही है।
इधर, सर्विलांस के आधार पर कातिलों की तलाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें, रामपुर, बरेली और दिल्ली की तरफ गई हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कातिलों की गिरफ्तारी में समय लग सकता हैं क्योंकि शातिर अपराधी अपना लोकेशन रोज बदल रहे हैं। एसटीएफ की टीमें भी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से काम कर रही है।