फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक के रपट कर खाई में गिरने से युवक की मौत

बाइक के रपट कर खाई में गिरने से युवक की मौत

Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाइक के रपट कर खाई में गिरने से युवक की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात खैरना से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो युवकों की बाइक रपटने से एक युवक के खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसका सीएचसी खैरना में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

खैरना चौकी प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक खैरना से सोमवार देर रात बाइक सवार अमित (28) पुत्र किशन राम निवासी दड़माड़ी और प्रेम राम (45) पुत्र बच्ची राम निवासी सिल्टौना घर लौट रहे थे। खैरना से कुछ दूरी पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इनसे बचने के प्रयास में उनकी बाइक यूके06सी 5678 असंतुलित होकर रपट गई। हादसे में अमित की कोसी नदी की 100 मीटर खाई में गिरने से मौत हो गई, जबकि प्रेम राम पहाड़ी में उगी घनी झाड़ियों में अटक गया। उसे रस्सी के सहारे निकाला गया। दोनों युवकों को पुलिस और स्थानीय लोग खैरना सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेम राम का इलाज चल रहा है। अमित के परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में अमित बड़ा था। वह खेतीबाड़ी व मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed