फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दुराचार के आरोपी की धरपकड़ को डीएम से लगाई गुहार

दुराचार के आरोपी की धरपकड़ को डीएम से लगाई गुहार

Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी की  धरपकड़ को डीएम से लगाई गुहार
नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के एक गांव की युवती से सामूहिक दुराचार, हमले के आरोपी को राजस्व पुलिस नहीं पकड़ सकी। पीड़िता के पिता ने डीएम को पत्र देकर आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ओखलकांडा ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति ने 17 नवंबर को पट्टी पटवारी को तहरीर देकर अपने ही गांव के निवासी पान सिंह और उसके अज्ञात साथी पर अपनी पुत्री के साथ दुराचार, रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया था। तहरीर पर राजस्व पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। इससे पीड़िता और उसके परिजन भयभीत हैं। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को डीएम को पत्र देकर पांच दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी से परिवार को जान, माल का खतरा बताया है। उन्होंने डीएम से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कराने की मांग की है। पट्टी पटवारी नईम अहमद ने बताया कि उक्त मामले को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed