{"_id":"5a148c6f4f1c1b9e678bd17d","slug":"41511296111-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन के चलते हुई व्यवसायी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे के लेनदेन के चलते हुई व्यवसायी की हत्या
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। व्यवसायी विकास अग्रवाल की हत्या में लेनदेन की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बकाया पैसा देने के बहाने कातिलों ने योजना के तहत उन्हें बुलाया और सरिया से वार करने के बाद गला कस दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को उठाया है। बुधवार को मामले का खुलासा हो सकता है।
चौधरी कालोनी निवासी व्यवसायी विकास अग्रवाल मुखानी चौराहे स्थित बिजली के सामानों की दुकान से रविवार शाम साढ़े छह बजे अचानक लापता हो गए थे। सोमवार को उनका शव भरतपुर नंबर 2 कमलुवागांजा जंगल में पड़ा मिला। खुलासे के लिए एसओजी के अलावा पुलिस की तीन टीमें काम कर रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीमों ने मंगलवार सुबह छापा मारकर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। गोपनीय स्थानों पर पूछताछ से स्पष्ट हो गया कि लेनदेन के चलते कातिलों ने वारदात की है। पुलिस संदिग्धों के बयान को सत्यापित करने में लगी है। एसपी सिटी का कहना है कि घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया जाएगा। अन्य सूत्रों से पता चला है कि कातिलों ने व्यवसायी के सिर पर सरिया जैसी वस्तु से वार किया। फिर रस्सी से गला कसा था। पुलिस को पहले किच्छा के एक ग्राहक पर शक था इसलिए उसे भी बुलाकर पूछताछ की गई।
व्यवसायी विकास हत्याकांड में पुलिस ने तीन को उठाया, आज होगा खुलासा
कातिलों ने सिर पर सरिया से वारकर रस्सी से कसा गला
मां और पत्नी की हालत बिगड़ी
हल्द्वानी। व्यवसायी की हत्या के चलते मां और पत्नी की हालत बिगड़ गई है। परिजन दोनों का इलाज करा रहे हैं। परिवार में व्यवसायी के बूढ़े माता-पिता के अलावा पत्नी दो बच्चे हैं। बडे़ भाई कोलकाता स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
हल्द्वानी। बड़े भाई के आने पर व्यवसायी विकास अग्रवाल के शव का राजपुरा स्थित मुक्तिधाम घाट पर अंतिम संस्कार किया है। गमगीन माहौल में बड़े भाई विवेक अग्रवाल ने मुखाग्नि थी। शवयात्रा में सिर्फ इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य के अलावा गिने चुने लोग मौजूद थे। विवेक अग्रवाल कोलकाता से देर रात पहुंचे। शवयात्रा में इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों के अलावा व्यवसायी नेता गोविंद बगड़वाल मौजूद थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी आए थे। व्यवसायी के रिश्तेदार पंकज वार्ष्णेय के साथ लोग चर्चा करते रहे कि शहर में व्यवसायियों के तीन संगठन काम करते हैं लेकिन एक ही संगठन शव यात्रा में शामिल हुआ।
बिजली सामान के कारोबारियों ने बंद रखी दुकानें
हल्द्वानी। इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के आह्वान पर दुकानदारों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखी। पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों को भरोसा दिलाया कि विकास की हत्या खुलासा कर दिया जाएगा। व्यवसायी कोतवाली भी गए थे।