फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बुग्गी चालक ने किया वन रक्षक पर हमला

बुग्गी चालक ने किया वन रक्षक पर हमला

Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
बुग्गी चालक ने किया वन रक्षक पर हमला
हल्द्वानी। टनकपुर रोड पर अवैध खनन रोकने पर बुग्गी चालक ने अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार की शाम वनरक्षक पर हमला कर दिया। इस मामले में बनभूलपुरा पुलिस ने बुग्गी चालक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वन लौगिंग अधिकारी जगदीश जोशी ने बनभूलपुरा थाने में मंगलवार को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को वन विभाग की टीम गौला नदी में अवैध खनन रोकने के लिए गश्त कर रही थी। शाम के समय अवैध रेता लेकर जा रहे बुग्गी चालक नदीम को वन रक्षकों ने टनकपुर रोड पर रोका तो उसने अपने सहयोगियों के साथ हमला कर दिया। हमले के दौरान वनरक्षक आनंद सिंह बिष्ट को चोटें आईं। घटना के बाद बुग्गी चालक अपने सहयोगियों के साथ मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बुग्गी को अपने कब्जे में ले लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुग्गी चालक के खिलाफ धारा 332, 353, 504 के तहत सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बुग्गी चालक की तलाश करने के लिए पुलिस ने छापा मारा लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed