फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे स्टेशन में चलाया सुरक्षा अभियान

रेलवे स्टेशन में चलाया सुरक्षा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में चलाया सुरक्षा अभियान
rpf
हल्द्वानी/लालकुआं। आतंकी धमकी के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि देहरादून एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। इस दौरान स्टेशन में यात्रियों को जहरखुरानी के प्रति सतर्क कर हेल्पलाइन नंबर 182 के प्रति जागरूक किया गया। वहीं लालकुआं पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने सघन तलाशी अभियान चलाया है। शुक्रवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा, पुलिस उपनिरीक्षक एमएस पांगती, एसआई माया बिष्ट, राकेश कठायत आदि ने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी रेलगाड़ियों का औचक निरीक्षण कर यात्रियों को जागरूक किया। उनसे किसी भी लावारिस वस्तु या व्यक्ति से सावधान रहते हुए एहतियात बरतने को कहा। फिलहाल निरीक्षण में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन



काठगोदाम स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed