फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पालीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई को भेजा पत्र

पालीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई को भेजा पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पालीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई को भेजा पत्र
हल्द्वानी। चंदन हत्याकांड के मामले में जिला पुलिस ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालती आदेश के साथ सीबीआई को पत्र भेज दिया है। संभावना है कि सीबीआई के वैज्ञानिकों से टेस्ट की तिथि अगले माह निर्धारित हो जाएगी।
विज्ञापन

काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि चंदन हत्याकांड में महिलाओं सहित आठ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से आदेश मिला है। अदालत के आदेशों के साथ नियमानुसार पत्र एसएसपी के माध्यम से सीबीआई को भेजा गया है। इसी प्रकार डीएनए की जांच रिपोर्ट शीघ्र देने के लिए देहरादून प्रयोगशाला को अनुस्मारक पत्र भेजा गया है। इसी प्रकार रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला के अधिकारियों को भी शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए दूसरी बार पत्र भेजा गया है। गौलापार पश्चिमी खेड़ा निवासी किसान चंदन सिंह बजवाल (67) का शव घर की चहारदीवारी से सटे ट्यूबवेल परिसर में 24 फरवरी की रात मिला था। कातिलों ने शव को ओवरहेड टैंक के नीचे रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किसान की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मौके से खाना, कपड़े, खून आदि साक्ष्यों को जांच के लिए देहरादून और रुद्रपुर स्थित दो प्रयोगशालाओं को भेज दिया। पुलिस ने संदेह से दायरे में आए किसान के आठ करीबियों का टेस्ट कराने के लिए अदालत से दो आदेश मिल चुका है। पुलिस का कहना है कि जांच अब वैज्ञानिकों के सहारे पर टिकी हुई है। जांच रिपोर्ट के माध्यम से ही कातिलों की गर्दन पकड़ी जाएगी।
विज्ञापन


पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई को भेजा पत्र
चंदन हत्याकांड : डीएनए और अन्य जांच के लिए पुलिस ने भेजे अनुस्मारक पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed