फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोरापड़ाव हत्याकांड का खुलासा नहीं करने की टीस रह गई - एसएसपी

गोरापड़ाव हत्याकांड का खुलासा नहीं करने की टीस रह गई - एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
गोरापड़ाव हत्याकांड का खुलासा नहीं करने की टीस रह गई - एसएसपी
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक रही, लेकिन गोरापड़ाव की महिला की हत्या का खुलासा नहीं होने की टीस दिल में रह गई।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि शासन ने उनका हरिद्वार जिले के एसएसपी पद पर तबादला कर दिया है लेकिन नववर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ के मद्देनजर वह 31 दिसंबर तक जिले की कमान संभालेंगे। खंडूरी ने 22 सितंबर 2016 को यहां एसएसपी का पदभार संभाला था। अधीनस्थ अधिकारियों के साथ उन्होंने नशे के खिलाफ स्कूलों से लेकर चौपाल तक लंबे समय तक जागरूकता अभियान चलाया। गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या और उनकी बेटी पर जानलेवा हमले के मामले का खुलासा नहीं होने की टीस दिल में रह गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने काफी काम किया। अब नए एसएसपी सुनील कुमार मीणा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
विज्ञापन




गोरापड़ाव हत्याकांड का खुलासा नहीं करने की टीस रह गई : खंडूरी
अगले वर्ष हरिद्वार एसएसपी का कार्यभार संभालेंगे

नए एसएसपी मीणा के समक्ष रहेगी ये चुनौती
हल्द्वानी। नवागत एसएसपी सुनील कुमार मीणा के समक्ष पुरानी हत्या और लूट की घटनाओं के खुलासे की चुनौती रहेगी।
जिले की कमान संभालने पर नैनीताल से लेकर हल्द्वानी तक के यातायात व्यवस्था को बेहतर रूप देना होगा। नशे के सौदागरों से निपटना भी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानियालपुर स्थित बगीचे में युवक अरुण की चाकुओं से गोदकर हत्या हुई थी। जिला पुलिस से लेकर डीजीपी तक 2015 से गुहार लगाने वाली अरुण पाल की मां हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के इंतजार में है। उधर, हत्या कर भीमताल में फेंकी गई महिला की अधजली लाश की शिनाख्त भी पुलिस नहीं कर सकी है। बरेली रोड पर भी आठ माह पहले मिले युवक के अधजले शव का पता नहीं लगा सकी। सीसीटीवी में सिर्फ इतना आया था कि उसे गाड़ी से फेंका गया है।

इन हत्याकांडों का नहीं कर पाए खुलासा
बुजुर्ग हत्याकांड, दो दिसंबर : लालकुआं गौलागेट पार जंगल में बुजुर्ग की लाश मिली थी। हत्या के करके शव झाड़ी में छिपाया गया। पुलिस शिनाख्त नहीं कर सकी।

महिला हत्याकांड, 26 अगस्त की रात : गोरापड़ाव में कातिलों ने महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसकी बेटी को अधमरा कर दिया। इस घटना के तीन माह बीतने के बावजूद पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस घर से लूटी गई बंदूक भी बरामद नहीं हो सकी।

राधा हत्याकांड, पांच जून 18 : पंचायत घर के पास बैड़ापोखरा गांव में कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट के घर घुसे बदमाशोें ने रॉड से वारकर पत्नी राधा की हत्या कर दी और उन्हें भुवन को अधमरा कर दिया। हत्यारे घर में रखे जेवर, रुपये, मोटरसाइकिल ले गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर किसी प्रकार घटना का खुलासा किया लेकिन तीन अन्य बदमाश नहीं पकड़े गए।

नीरू हत्याकांड, 15 मई 18 : आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी नीर नाथ साह (74) अपनी बड़ी बहन 85 वर्षीय माहेश्वरी साह के साथ रहते थे। 15 मई 18 को नीर नाथ उर्फ नीरू साह का शव घर में दीवान बेड के अंदर मिला था। उनकी हत्या गला कसकर की गई थी। पुलिस इस हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी।

युवक हत्याकांड, बरेली रोड पर एक युवक की अधजली लाश कार से फेंकी गई थी। पांच माह बीतने के बावजूद कातिलों को पकड़ना को दूर रहा। शव की शिनाख्त नहीं कर सकी पुलिस।

- सोना लूटकांड, सराफा कारीगर से 22 नवंबर को बर्तन बाजार में 90 ग्राम सोना लूटा गया था। पुलिस लुटेरों को पकड़ने में एक माह बाद विफल रही।



हसरत थी कि पहाड़ का आवागमन सुगम हो : रावत
हल्द्वानी। आईजी रेंज पूरन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने यातायात को दुरुस्त रखने के लिए अभियान चलाया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। दिल में सिर्फ एक ही हसरत थी कि पहाड़ का आवागमन लोगों के लिए सुगम हो सके।

आईजी रेंज पूरन सिंह ने डीआईजी के रुप में सितंबर 2017 को कार्यभार ग्रहण किया था। यहां पदोन्नति भी हुई। अब शासन ने उनका तबादला पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग में कर दिया है। एक साल तीन माह के कार्यकाल में आईजी ने जिलों का दौरा कर नशे के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए टिप्स दिए। यातायात समस्या का हल करने के लिए अन्य विभागों से भी मदद मांगी। लक्ष्य निर्धारित कर चालान किए गए। ज्योलीकोट मार्ग पर छोटे वाहनों को संचालन और यातायात व्यवस्था को परिवर्तित सुगम बनाने का प्रयास किया। अब पीटीएस नरेंद्र नगर में तैनात अजय जोशी कुमाऊं रेंज की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed