{"_id":"5bfda866bdec2241836bad7f","slug":"31543350374-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना उड़ाने वाले अभी तक पकड़े नहीं गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोना उड़ाने वाले अभी तक पकड़े नहीं गए
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gold
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सोना लूटकांड के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में पांच संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं लेकिन इस गिरोह की शिनाख्त नहीं हुई है। इसी कारण आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।
नैनीताल शंकर ज्वैलर्स का कर्मचारी मेराज उर्फ राजू (30) बृहस्पतिवार को पटेल चौक स्थित सराफा मार्केट में सोने की कटिंग अन्य काम कराने के लिए आया था। शाम के समय बर्तन बाजार में लुटेरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कर्मचारी के बैग की चेकिंग करना शुरू किया। जांच के बाद पर लुटेरे बैग में मौजूद 90 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पांच संदिग्धों के फुटेज मिले हैं। लुटेरे उम्र दराज बताए जा रहे हैं। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, एसओजी की टीम संबंधित टावर के दस हजार से अधिक मोबाइल नंबरों को खंगाल चुकी है। फिर भी सटीक नंबर हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि लुटेरे पकड़े जाएंगे।
रोडवेज से लेकर मंदिर तक उचक्के सक्रिय
हल्द्वानी। महिला के बैग को काटने के बाद लोगों का कहना था कि यहां कई महिलाओं के पर्स उड़ाए गए लेकिन पुलिस उचक्कों को पकड़ने में विफल रही है। इससे पहले धनतेरस पर भी उचक्कों ने कालू सिद्ध मंदिर और बाजार से तीन महिलाओं के बैग से पर्स उड़ाया था। इन मामलों में पुलिस मौके का मुआयना करने के बाद चुप हो गई। इसी प्रकार डाकघर रोडवेज में आई महिला का पैसा उचक्कों ने काउंटर से उड़ा दिया। धनतेरस से अब तक रोडवेज से लेकर मंदिर तक उचक्के अभी तक सात लोगों का सामान उड़ा चुके हैं लेकिन पुलिस एक भी उचक्कों को पकड़ने में विफल रही है।