{"_id":"5abff57d4f1c1bc3618b4be8","slug":"31522529661-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जान दी
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने शुक्रवार को अपने घर में जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरिपुर शिवदत्त अर्जुनपुर निवासी चन्नर राम (72) के बेटे डूंगर राम आर्या ने मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी को बताया कि उन्हें पेशाब की दिक्कत थी। डाक्टर ने डेढ़ साल पहले उन्हें पेशाब की थैली लेकर चलने की सलाह दी थी। थैली ढोते-ढोते पिता काफी परेशान हो गए थे। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए भी मना कर दिया था। इसी कारण उनकी चिंताएं और बढ़ गई। अपनी बीमारी की चिंताओं से उन्होंने गांव के लोगों से भी साझा किया था। बीमारी से वह काफी टूट चुके थे। कुछ लोगों ने समझाया भी था लेकिन शरीर शिथिल होने पर उन्होंने खुद को समाप्त करने के अकेले निर्णय ले लिया।