फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छेड़खानी करने पर शांतिभंग की आशंका में किया चालान

छेड़खानी करने पर शांतिभंग की आशंका में किया चालान

Sun, 04 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी करने पर शांतिभंग की आशंका में किया चालान
हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन में एक नेता की बेटी को शोहदे ने छेड़ दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इससे नेता के दल के लोग नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। हालांकि पुलिस का कहना था कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। छेड़खानी का मामला एक मार्च का है। हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल ने उसकी दिन आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी चंदन बरगली ओखलकांडा का रहने वाला है। पुलिस ने उसका धारा 151 में चालान कर दिया। कुछ ही देर में वह जमानत से छूटकर घूमने लगा। युवक के छूटने पर नेता के दल से जुड़े नेताओं ने पुलिस पर नाराजगी जताई। पुलिस का कहना था कि इस मामले में यदि कोई तहरीर मिलती तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हो सकती थी लेकिन बगैर तहरीर मिलने के कारण उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed