{"_id":"5a984e524f1c1b9b248b7bd0","slug":"31519930962-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने ट्रैफिक सिपाही पर हमले के आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी पंकज मनराल अल्मोड़ा जिले के धारानौला का निवासी है। दूसरा आरोप अब तक फरार है।
ट्रैफिक सिपाही कृष्ण कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे मुखानी चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इस बीच बीयर बार के समीप गाड़ी हटाने को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। जाम लगने पर सिपाही ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों सिपाही से विवाद करने लगे। दोनों ने सिपाही की कॉलर पकड़ ली और मारपीट करने लगे। मारपीट में सिपाही की वर्दी फट गई, नेम प्लेट और शर्ट की बटन टूट गई। यातायात पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन दूसरे को बार के कर्मचारियों ने छुड़ाकर भगा दिया। पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चल सका।