फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्कूल से सिलेंडर चुराने वाला गिरफ्तार

स्कूल से सिलेंडर चुराने वाला गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 02:34 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से सिलेंडर चुराने वाला गिरफ्तार
LPG Gas Subsidy Status
हल्द्वानी। देवलचौड़ स्थित स्कूल से गैस सिलिंडर चुराने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि अब तक वह दस सिलिंडर चुरा चुका है।
विज्ञापन

देवलचौड़ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर ने 18 फरवरी की रात दो गैस सिलिंडर चुरा लिए थे। चोर ने स्कूल के कागजातों को भी फाड़ दिया था। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि चोर सिलिंडर बेचने के लिए रामजी विहार कॉलोनी में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दो सिलिंडरों के साथ आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी शंकर राम अल्मोड़ा जिले के लोद सोमेश्वर का रहने वाला है। उसने बताया कि अब तक वह दस सिलेंडर चुरा चुका है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती है सास
13 फरवरी को उसकी सास मदुली देवी एसटीएच में भर्ती हुई थी। इस बीच पैसे की कमी के कारण उसने सिलिंडर चुराया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नैनीताल में नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी शंकर ट्रक और अन्य मोटर के पहियों को चुराता रहा है। पुुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed