फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्यालय में घुसकर डिप्टी रेंजर और सहायक से मारपीट

कार्यालय में घुसकर डिप्टी रेंजर और सहायक से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में घुसकर डिप्टी रेंजर और सहायक से मारपीट
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर स्थित रेंज कार्यालय में सोमवार की रात कुछ लोगों ने डिप्टी रेंजर और उनके सहायक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि नशे में धुत हमलावरों ने कार्यालय के कागजात फाड़े और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मुखानी पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर किशोर गोस्वामी ने बताया कि सोमवार की रात वह कार्यालय में बैठकर गश्त के लिए टीम रवाना कर रहे थे। इस बीच दयाल पांडे और अमित पांडे सहित तीन-चार लोग कार्यालय में घुस गए थे। वे नशे में धुत थे। चारों ने बिना किसी बात पर पहले गाली गलौज की फिर डिप्टी रेंजर और उनके सहायक जीवन चंद्र जोशी के साथ हाथापाई और मारपीट करने लगे। उस समय कार्यालय के डाकिया राम सिंह और वाहन चालक खड़क भंडारी भी मौजूद थे। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर धारा 332, 353, 504, 506 के तहत दयाल पांडे, अमित पांडे के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डिप्टी रेंजर ने कहा कि हमलावर कहां हैं यह पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर रात 11 बजे पुलिस फतेहपुर गई थी लेकिन कार्यालय में कोई नहीं मिल सका।
विज्ञापन



कार्यालय में घुसकर डिप्टी रेंजर और सहायक से मारपीट
जान से मारने की धमकी दी, कागजात फाड़े, दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed