{"_id":"5c253a29bdec2256c50f4314","slug":"21545943593-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से युवती की मौत, आरोप ससुरालियों पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर से युवती की मौत, आरोप ससुरालियों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ससुराल में जहर खाने से बेहोश हुई विवाहिता की एसटीएच में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर खिलाकर मारा है।
धानाचूली निवासी गंगा सिंह की बेटी विमला (22) की शादी इसी साल नौ मार्च को धारी मुक्तेश्वर निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता का कहना है कि पिछले बृहस्पतिवार को गौरव विमला को ससुराल लेकर गया। विमला के जहर खाकर बेहोश होने की जानकारी उनको दी गई। उन्होंने विमला को एसटीएच में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में भेज दिया है। पिता का कहना है कि ससुराली उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस कारण उन्होंने ससुरालियों पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। शिकायत के लिए पिता ने पुलिस को कॉल किया लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहर से विवाहिता की मौत
ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप