{"_id":"5a80a53c4f1c1b641f8b523d","slug":"21518380348-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटा चला पॉलिथीन का अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटा चला पॉलिथीन का अभियान
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में कपड़े का थैला लेकर बाजार जातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने रविवार को दो घंटे तक पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 12 दुकानदारों का चालान काटते हुए 19,500 रुपये वसूल किए। अभियान में भारी मात्रा में पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजल बरामद किए गए।
जिलाधिकारी के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने दोपहर दो बजे बाजार क्षेत्र में पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया। टीम सबसे पहले मंगलपड़ाव पहुंची। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की तो बाजार में खलबली मच गई। कई दुकानदारों ने पॉलिथीन छुपाना शुरू कर दिया। टीम ने दुकानों से छुपी हुई पॉलिथीन बरामद की। कई दुकानदारों ने खाली पडे़ ठेलों में पॉलिथीन छुपा दी। टीम ने इसे भी जब्त कर लिया। पॉलिथीन अभियान के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों की नहीं चली। टीम ने दो घंटे चले अभियान में 12 दुकानदारों से 19,500 रुपये वसूल किए। टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रोहित लसपाल, प्रभारी एसएनए विजेंद्र चौहान, अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
चालान काटकर 19,500 रुपये वसूले
भारी मात्रा में पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजल जब्त किए
पॉलिथीन पकड़ने आए थे, अतिक्रमण पर झेला विरोध
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम पॉलिथीन को लेकर अभियान चला रही थी। तभी व्यापारियों ने निगम की टीम को घेर लिया। व्यापारियों ने कहा कि पॉलिथीन को लेकर वे निगम के अधिकारियों के साथ हैं, लेकिन निगम के अधिकारियों को पहले अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें इतनी आगे बढ़ा दी हैं। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान निगम अधिकारियों की व्यापारियों से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन
दो घंटे की कार्रवाई के बाद फिर पॉलिथीन
निगम की कार्रवाई के दो घंटे बाद फिर पॉलिथीन से बाजार पट गया। ठेलों से लेकर दुकानों में दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग होने लगा। उधर लोगों ने निगम से रोज एक घंटे अलग-अलग समय पर पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बड़े व्यापारियों पर मेहरबान रहा निगम
पॉलिथीन पकड़े जाने पर जहां निगम के अधिकारियों ने छोटे ठेलों से हजार रुपये की वसूली की। उधर एक दुकान से प्लास्टिक के गिलासों का जखीरा, दूसरी दुकान से पॉलिथीन का जखीरा और तीसरी दुकान से थर्माकोल का जखीरा पकड़े जाने पर मात्र एक से पांच हजार रुपये की कार्रवाई की। इससे निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर ठेलों वालों ने सवाल उठा दिया।