फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुबह टहलने निकले बुजुर्ग का शव नहर में मिला

सुबह टहलने निकले बुजुर्ग का शव नहर में मिला

Tue, 25 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
सुबह टहलने निकले बुजुर्ग का शव नहर में मिला
हल्द्वानी। सुबह टहलने के लिए निकले बुजुर्ग का शव चौफला चौराहा स्थित नहर में मिला। उनके सिर पर चोट के तीन निशान थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

शांति नगर कालोनी में देवाशीष होटल के पास रहने वाले 75 साल के नारायण सिंह चौहान बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह सोमवार की सुबह छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ ही देर बाद घर वालों को सूचना मिली कि वह चौफला चौराहा स्थित नहर में गिरे हैं। परिवार के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि नारायण सिंह के सिर में चोट के तीन गहरे निशान हैं।
विज्ञापन


घर वालों ने उठाए सवाल
परिवार के मुखिया की मौत से घर वाले सकते में हैं। उनका कहना है कि इस तरह मौत होना समझ में नहीं आ रहा है। नहर में सिर्फ तीन फुट पानी था। ऐसे में डूबना नामुमकिन हैं। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। न ही किसी से कोई रंजिश थी। वह सुबह पूजा पाठ करने के बाद चाय पीकर टहलने निकले थे। उन्होंने चौफला चौराहे और सड़क की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पत्नी के साथ टहलने जाते थे
नारायण सिंह चौहान के पांच बेटे कुंवर सिंह, भूपाल सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, दीवान सिंह चौहान और कौशल सिंह चौहान हैं। दीवान सिंह चौहान का कहना है कि पापा मां देवकी देवी के साथ टहलने के लिए जाते थे लेकिन मां छोटे भाई कौशल के साथ अल्मोड़ा में रहने लगी तो वह अकेले ही जाने लगे। कौशल की पत्नी अल्मोड़ा में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed